हापुड़, अगस्त 15 -- हापुड़। साइबर थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह को उनकी अदम्य वीरता और उत्कृष्ट कार्य के लिए डीजीपी राजीव कृष्णा ने स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान 21 जुलाई 2021 को नोएडा में हुई एक मुठभेड़ के लिए दिया गया है जिसमें उन्होंने दो लाख रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश और एक्सल गैंग के सरगना अजय कालिया को ढेर किया था। जानकारी के अनुसार 21 जुलाई 2021 को मुनीष प्रताप सिंह नोएडा के सेक्टर 20 कोतवाली प्रभारी के पद पर तैनात थे। पुलिस को सूचना मिली कि एक्सल गैंग सगना और कुख्यात अपराधी अजय कालिया सेक्टर 14 नाले के पास मौजूद है। जैसे ही पुलिस टीम वहां कालिया को पकड़ने के लिए पहुंची तो पुलिस को देख उसने फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह और उन...