हापुड़, मार्च 25 -- हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर निवासी एक व्यक्ति को दो लोगों ने मामूली कहासुनी के बाद जमीन पर गिराकर पीटा। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित के पुत्र ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाने में दर्ज मुकदमे में गांव श्यामपुर निवासी शिवम सिवाल ने बताया कि 22 मार्च को उसके पिता विरेंद्र सिंह गांव से अपने घर आ रहे थे। तभी रास्ते में गांव निवासी दो लोगों ने उनको रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जमीन पर गिराकर पीटा जिसमें वह घायल हो गए। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। फरार होने के दौरान एक आरोपी भी चोटिल हो गया। परिजनों ने विरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.