हापुड़, अप्रैल 14 -- ब्रजघाट क्षेत्र के एक गांव में शर्मनाक घटना सामने आई है। अपनी बेटी के घर आई महिला के साथ गांव के दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और अब उसे फोटो वायरल करने की धमकी देकर फिर से गांव में बुला लिया। आरोप है कि आरोपियों ने महिला की दूसरी बेटी के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला की बेटी को सरिये से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी, महिला की तीसरी बेटी का अपहरण कर ले गए हैं। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।मुरादबाद के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि दो दिसंबर को वह गढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली बेटी के घर आई थी। वहां उसका रिश्ते का भाई उसे गजरौला लेकर गया था। वहां आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडिय...