हापुड़, मार्च 27 -- हापुड़ में मेरठ रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने भगवान महावीर जयंती पर पुलिस अधिकारियों को जनपद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। भगवान महावीर जयंती 31 मार्च को मनाई जाएगी। डीआईजी ने निर्देश दिए हैं कि जनपद के अन्तर्गत विभिन्न शहरों, कस्बों तथा मोहल्लों में पूर्व में गठित शान्ति समितियों की बैठक करें। जिसमें सम्भ्रान्त नागरिकों, शान्ति समितियों, नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्यों का सक्रिय सहयोग प्राप्त करें। जनपद सभी थाना प्रभारी, सीओ को निर्देशित किया कि प्रत्येक छोटी से छोटी घटना को गंभीरता से लें। स्थानीय अभिसूचना इकाई के अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क कर दिया जाए।विभिन्न असामाजिक, अवांछनीय एवं साम्प्रदायिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। विभिन्न अभिसूचना इकाइयों के माध्यम स...