हापुड़, फरवरी 23 -- पति पत्नी का रिश्ता सातों जन्म का होता है, लेकिन परिवार के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज करना बड़ा ही दुख दायक होता है। ऐसा ही एक मामला थाना धौलाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां युवक ने परिवार के खिलाफ जाकर गांव की ही युवती से कोर्ट मैरिज कर लीं, जिसके बाद परिवार ने युवक को बेदखल कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव नंदपुर निवासी शाहनवाज ने गांव की मुस्कान से कोर्ट मैरिज की थी, जिसके बाद उसके पिता सलीम ने उसे बेदखल कर दिया और शाहनवाज मुस्कान को लेकर मसूरी के गांव नाहल में रहने लगा था। कुछ समय पूर्व वह बीमार हो गई, जिसका उपचार निजी अस्पताल से चल रहा था। रविवार को मुस्कान ने दम तोड़ दिया। शाहनवाज ने बताया कि गांव में ही मुस्कान का दफिना करने की इच्छा जताई, तो ग्रामीणों ने मना कर दिया। जिसके बाद वह शव लेकर अपने पैतृक गांव नंदपुर अपने...