हापुड़, मार्च 28 -- हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी में एसडीओ के नेतृत्व में बकाया वसूलने और बिजली चोरी रोकने गई बिजली टीम ने बिजली चोरी का मामला पकड़ा तो आरोपियों ने एसडीओ, अवर अभियंता व टीम के साथ मारपीट कर दी। बकाएदारों की सूची भी फाड़ दी। किसी तरह टीम ने जान बचाई और पुलिस की मदद से वापस बिजलीघर पहुंचे। एसडीओ की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीओ हिमांशु सचान ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि 25 मार्च को वह और अवर अभियन्ता राजेंद्र सिंह, लाइन स्टाफ के साथ राजस्व वसूली के लिए मोहल्ला शिवगढ़ी में विद्युत बकाएदारों के अस्थाई विच्छेदन एवं बकाए पर मीटर उतारने की कार्यवाही कर रहे थे। इस दौरान उपभोक्ता मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी त्रिलोक चंद के विद्युत भार 2...