हापुड़, मार्च 24 -- हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के ततारपुर गोल चक्कर पर दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक से पर्स लूट लिया। वारदात के दौरान पीड़ित युवक ऑटो चालक को पर्स से रुपये निकालकर किराया दे रहा था। पर्स में साढ़े चार हजार रुपये और आधार कार्ड रखा हुआ था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिमरौली निवासी राहुल शर्मा ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीती 17 मार्च को वह ड्यूटी करके अपने घर ऑटो में सवार होकर लौट रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे वह ततारपुर गोल चक्कर पर उतरा था। इसके बाद वह चालक को किराया देने के लिए अपना पर्स निकालकर 20 रुपये दे रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने अचानक उसके हाथ से पर्स लूट लिया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.