हापुड़, मार्च 27 -- हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में पीलीभीत से दिल्ली जा रही रोडवेज बस अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस के चालक की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल हो गए थे। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीलीभीत रोडवेज डिपो के केंद्र प्रभारी अमित कुमार ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि 23 मार्च को पीलीभीत डिपो की बस संख्या यूपी 78 एलएन 6325 पीलीभीत से दिल्ली जा रही थी। सुबह करीब चार बजे बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बस को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में बस चालक मंगल सिंह की मौत हो गई, जबकि बस परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा बस में सवार 11 यात्री भी हादसे में घायल हो गए थे।बाबूगढ़ था...