हापुड़, फरवरी 27 -- हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला चिकित्सक ने अपने पति, सास-ससुर समेत 12 लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, अवैध संबंध, दुष्कर्म के प्रयास और गर्भपात कराने की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि आरोपियों ने दिल्ली में फ्लैट की मांग भी की थी। एसपी के आदेश पर बाबूगढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि वह डाक्टर है। नौ जुलाई 2022 को उसकी शादी दिल्ली के पश्चिमी ज्योतिनगर, शाहदरा निवासी एक डॉक्टर से हुई थी। शादी में उसके पिता ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ समय बाद पता चला कि पति के विवाह से पूर्व से ही एक युवती से अवैध संबंध थे। जब उसने विरोध किया तो पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों ने उसके सा...