हापुड़, अप्रैल 25 -- हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरावा में पैसों के लेनदेन को लेकर तीन लोगों ने एक व्यक्ति के साथ लाठी से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित को जाति सूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरावा निवासी पप्पी ने बताया कि 24 अप्रैल की शाम साढ़े सात बजे गांव निवासी अरसलान, शादाब, चांद ने शादाब की दुकान के पास पैसे के लेन देन को लेकर उसके साथ गाली गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- हापुड़ : गाय पालन को लेकर युवक पर किया जानलेवा हमला आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयास कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित के परिजन ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। परिजन ने ...