हापुड़, जून 28 -- हापुड़ कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी उसके बेटे और पिता को भी कहीं ले गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उसने करीब डेढ़ साल पहले अंकुश नाम युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। उसके आठ माह का बेटा भी है। आरोप है कि पिता उसके आठ माह के बेटे और उसके पिता को अपने साथ ले गया। जिनका पता नहीं लगा। पीड़िता ने बताया कि 27 जून की दोपहर पर आरोपी ने पीड़िता के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...