हापुड़, मार्च 27 -- कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को कंपनी में निवेश पर भारी मुनाफा दिलाने का लालच देकर 5.30 लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपयों की मांग पर आरोपियों ने महिला को हत्या की धमकी दी गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने कंपनी के सीएमडी, एमडी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला श्रीनगर की लीना शर्मा ने बताया कि छह मार्च 2021 को गाजियाबाद के थाना विजय नगर के सेक्टर-9 सम्राट चौक का रहने वाला विक्रांत शेखावत घर आया था। उसने फरीदाबाद स्थित ग्लोबल स्टार मेकर कंपनी की योजनाओं के बारे में बताया। बाद में कंपनी में निवेश करने पर बड़ा मुनाफा होने का लालच दिया।आरोप है कि कुछ दिन बाद विक्रांत दो अन्य लोगों के साथ दोबारा घर पहुंचा। नई दिल्ली रोहिणी का गजेंद्र सिंह राजपूत निवासी रोहिणी भी शामिल था। इन लोगों ने कंपनी में न...