हापुड़, अप्रैल 2 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक निकाह समारोह में शामिल होने आए दिल्ली के युवक का मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू की है। शाहीन बाग नई दिल्ली निवासी अब्दुल्ला ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह 27 मार्च को थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के सरवानी में आयोजित निकाह समारोह में शामिल होने आया था। शाम करीब साढ़े छह से रात साढ़े आठ बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। काफी तलाश के बाद भी मोबाइल का पता नहीं चल सका। बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...