हापुड़, फरवरी 27 -- संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार दोपहर तीन बजे गंगा किनारे से नौ वर्षीय बच्ची लापता हो गई। जानकारी के अनुसार बच्ची गंगा किनारे आटे की गोलियां बेचती थीं। परिजनों ने बृजघाट पुलिस चौकी पर जाकर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। जांच में पता चला कि शीतल पुत्री हेतराम निवासी काकाठेर गंगा किनारे खड़ी नाव में नारियल पकड़ रही थी। अचानक बच्ची का संतुलन बिगड़ा और वह गंगा में गिर गई। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने आया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी और बच्ची की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...