हापुड़, अप्रैल 13 -- रविवार रात को कस्बा धौलाना के अरविंद डेरी के पास बारातियों से भरी बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत को लेकर मातम पसर गया। धौलाना विधानसभा के पूर्व विधायक असलम चौधरी ने अत्यंत भीषण एवं हृदयविदारक सड़क हादसा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा। कहा कि मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। सभी घायलों के समुचित, निःशुल्क एवं उच्च स्तरीय उपचार की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...