हापुड़, जून 28 -- हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कनिया कल्याणपुर में जमीन के विवाद और लेनदेन को लेकर दिल्ली पुलिस में तैनात एक व्यक्ति के साथ उसके भाई और भतीजों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित का विवरण बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कनिया कल्याणपुर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में कार्यरत है और परिवार के साथ वहीं रहते हैं। जून में वह अपने परिजन के साथ गांव में आते हैं। 14 जून को वह पत्नी माधुरी व विवाहित पुत्री फ्रेन्की शर्मा के साथ गांव मे कुछ दिन रहने आए थे। उनके मकान की कुछ दूरी पर उसका सगा भाई राजकुमार शर्मा रहते हैं, वह भी अपनी पत्नी व बच्चो के साथ रहने आए हुए थे। पीड़ित का अपने बड़े भाई ताराचन्द से संपत्ति के बंटवारे को लेकर ...