बुलंदशहर, अक्टूबर 2 -- हापुड़, संवाददाता कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर एक किशोरी का उसकी मौसी का लड़का अपने दो साथियों के साथ अपहरण कर ले गया। इससे परिजन में अफरा तफरी मच गई। किशोरी अपनी भाभी के साथ ब्यूटी पार्लर में आई थी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपहरण की जानकारी किशोरी के पिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि 27 सितंबर को उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर से हापुड़ स्थित ब्यूटी पार्लर पर अपनी भाभी के साथ बुलंदशहर रोड पर गई थी। ब्यूटी पार्लर में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मेकअप कराया था। मेकअप के बाद उसकी भाभी व बहन घर के लिए चली थी। महाराजपुर थाना लिंक रोड गाजियाबाद निवासी जीशान और उसके दो साथी जबरदस्ती उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गए। आरोपी जीशान उसकी मौसी का पुत्र ...