हापुड़, सितम्बर 9 -- दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला की हत्या का प्रयास किया। एसपी के आदेश पर बाबूगढ़ पुलिस ने पति समेत चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के देव गार्डन निवासी राखी शर्मा ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह वर्तमान में ब्लाक बीबीनगर के ग्राम लाडपुर में एएनएम के पद पर कार्यरत है। 10 जुलाई 2024 को उसका विवाह देव गार्डन बाबूगढ़ निवासी कपिल देव शर्मा के साथ हुआ था। विवाह के मात्र आठ दिन बाद से ही कपिल और ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना देकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। 27 मार्च 2025 को आरोपियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता मजबूरी में अपने मायके मेरठ के ग्राम कबट्टा में रहने चली गई। जब पीड़िता वापस आई, तो ससुराल वालों ने...