हापुड़, अप्रैल 18 -- ट्रेनों का संचालन पटरी पर आता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हापुड़ जंक्शन की प्रमुख पैसेंजर ट्रेन में शामिल बुलंदशहर-तिल ब्रिज शटल शनिवार को 2:40 मिनट की देरी से पहुंची। जिस वजह से दैनिक यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा दिल्ली-मुरादाबाद रेलमार्ग से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से आईं। बुलंदशहर से वाया हापुड़ के रास्ते नई दिल्ली की ओर जाने वाली शटल से हापुड़ जंक्शन से गाजियाबाद, साहिबाबाद, दिल्ली आदि क्षेत्रों में हर दिन सैकड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। हापुड़ जंक्शन पर यह ट्रेन सुबह 06:35 बजे आती है। शनिवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 2:40 मिनट की देरी से पहुंची। ऐसे में इस ट्रेन के माध्यम से आफि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.