हापुड़, जनवरी 23 -- हापुड़। जम्मू कश्मीर के डोडा में सेना का बुलेटफ्रूफ ट्रक गुरुवार को 200 फीट गहरी खाई में गिर गया था। इसमें दस जवान शहीद हो गए थे। शहीद जवानों में से एक जवान हापुड़ जनपद के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भटैल निवासी रिंकल बालियान भी था। जवान की हादसे में शहीद होने की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि रिंकल बालियान वर्ष 2016 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। इस समय वह डोडा में तैनात था। रिंकल के शहीद होने की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। मां मंजू और पत्नी रिंकी का रो रोककर बुरा हाल हो गया था। गांव की महिलाएं उन्हें सांत्वना दे रही थी। करीब पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। बताया कि रिंकल को दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी तीन साल और एक बच्चा एक साल का है। रिंकल का छोटा भाई...