हापुड़, जनवरी 3 -- पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव हावल निवासी सात वर्षीय मासूम को पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय मासूम ट्यूशन पढ़कर वापस अपने घर आ रही थी। पीड़िता के पिता ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह ने बताया कि गांव हावल निवासी सलमान ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि उसकी सात वर्षीय पुत्री जैनब बीती 30 दिसंबर को ट्यूशन पढ़कर वापस अपने घर आ रही थी। घर के बाहर जैसे ही मासूम जैनब पहुंची तो एक पिकअप के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मासूम को टक्कर मार दी। जिसमें उसके सिर व दाहिने पैर में काफी गंभीर चोट आई हैं। गंभीर हालत में मासूम को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप नंबर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.