हापुड़, मार्च 28 -- पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किशनगंज नई अबादी में शुक्रवार देर रात एक टैक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था। दमकल टीम का कहना है प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख जांच की जा रही है। नगर के मोहल्ला किशनगंज निवासी मोहम्मद यूसुफ की टैक्सटाइल फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक मशीन में फाल्ट होने से शार्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लपटें और धुआं देख मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल रूप लेती गई। दम...