हापुड़, मार्च 18 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एक दुग्ध प्लांट से दूध लेकर जा रहे टैंकर से करीब तीन सौ लीटर दूध चोरी कर बेचने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने टैंकर चालक और वाहन मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सादिकपुर निवासी दिपांशु सिरोही ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कुचेसर रोड चौपला पर उसका सी.पी. डेयरी के नाम से दुग्ध का प्लांट है। 16 मार्च की रात करीब 11 बजे उनके प्लांट से दूध से भरा टैंकर मुद्दीनपुर के लिए रवाना किया गया था। आरोप है कि रास्ते में टैंकर चालक ने वाहन मालिक की मिलीभगत से टैंकर में भरा लगभग तीन सौ लीटर दूध चोरी कर लिया और उसे ततारपुर गोल चक्कर के पास बेच दिया।दूध की मात्रा में कमी होने पर घटना की जानकारी मिली, पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.