हापुड़, मार्च 25 -- हापुड़। धौलाना कस्बे के चौहान मोहल्ला में एक टेंट की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। दमकल विभाग की टीम ने किसी तरह मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी की अनुसार बुधवार सुबह कुछ लोग सैर के लिए निकले। जैसे ही वह चौहान मोहल्ले के पास पहुंचे तो उन्होंने वहां स्थित पप्पू की टेंट की दुकान से धुआं निकलता देखा। इस पर उन्होंने दुकान मालिक को सूचना दी। सूचना मिलते ही पप्पू और उसके परिजन मौके पर पहुंचे। जैसे ही शटर खोला तो देखा कि दुकान में भीषण आग लगी थी। दुकान में रखी रजाई व अन्य सामान में आग लगी पड़ी थी। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.