हापुड़, मई 29 -- हापुड़। मेरठ विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को जीएसटी विभाग के एक बाबू को 24 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद रेवती कुंज स्थित जीएसटी कार्यालय में अफरातफरी मच गई। विजिलेंस टीम आरोपी को अपने साथ कोतवाली ले गई और मामले में पूछताछ शुरू कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव दादरी निवासी चमन सिंह का जीएसटी विभाग में एक कार्य लंबित था। आरोप है कि सहायक आयुक्त खंड-चार में तैनात बाबू जयदीप ने कार्य कराने के बदले 24 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपी द्वारा रिश्वत नहीं देने पर काम में बाधा डालने और फाइल लंबित रखने की बात कही गई थी। इससे परेशान होकर पीड़ित ने मेरठ विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की गोपनीय ...