हापुड़, अगस्त 13 -- ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर तीन फरवरी 2022 को एनएच 9 पर छिजारसी टोल प्लाजा पर फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला हुआ था। इस मुकदमे में गवाही देने के लिए गुरुवार को सांसद असदुद्दीन ओवैसी पहुंचे। करीब दो घंटे तक गवाही हुई। इसके बाद वह यहां से रवाना हो गए। सांसद असदुद्दीन ओवैसी के आने के बाद कचहरी रोड और कचहरी परिसर को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया था। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें न्यायालय परिसर तक लाया गया था उसके बाद वापस ले जाया गया। जनपद के पिलखुवा थाना क्षेत्र में तीन फरवरी 2022 को यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने के बाद मेरठ से दिल्ली लौटते एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर छिजारसी टोल के पास हम...