हापुड़, अप्रैल 11 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बछलौता में जमीन खरीदने के बाद उस पर चारदीवारी करा रहे एक कंपनी के श्रमिकों के साथ कुछ लोगों ने हथियारों के बल पर जमकर मारपीट कर दी। काम बंद कराते हुए चारदीवारी को तोड़ दिया। किसी तरह पीड़ितों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। कंपनी के डायरेक्टर को भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित डायरेक्टर ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर जान-माल की सुरक्षा कराने की मांग की है। एसपी के आदेश पर बाबूगढ़ पुलिस ने चार नामजद सहित दो अज्ञात के खिलफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जनपद गौतमबुद्धनगर के राजनगर निवासी शशिकांत त्यागी ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह एक कंपनी में डायरेक्टर हैं। उन्होंने गांव बछलौता में नवदीप, जयदीप व बलराज आदि से 9000 वर्ग गज जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.