हापुड़, मार्च 18 -- चैत्र मास की अमावस्या के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रांतों से आए तीन लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने मोक्ष दायिनी गंगा मैया में आस्था की डुबकी लगाई। चैत्र मास की अमावस्या के उपलक्ष्य में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दूरस्थ जनपदों के श्रद्धालुओं का आगमन मंगलवार की शाम से ही प्रारंभ हो गया था, जिसके चलते ब्रजघाट गंगा नगरी में स्थित धर्मशाला, आश्रम और मंदिर परिसर रात में फुल हो गए थे। देर रात होने पर अधिकांश श्रद्धालु किनारे पर पहुंच गए, जहां प्रातकाल में शुभ मुहूर्त प्रारंभ होते ही हर हर गंगे के जयकारों के बीच जलधारा में आस्था की डुबकी लगाने का क्रम प्रारंभ हो गया था। जो देर शाम में सूर्यास्त होने तक निरंतर चलता रहेगा। ब्रजघाट गंगानगरी के साथ ही पौराणिक खादर मेला स्थल पर लठीरा के कच्चे घाट और म...