हापुड़, फरवरी 28 -- हापुड़। जनपद में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में चचेरे भाई से तीन पेपर दिलाने के बाद चौथा पेपर खुद देने पहुंचे एक परीक्षार्थी को पकड़ लिया। हस्ताक्षर अलग होने से इसका खुलासा हुआ। इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज हापुड़ के प्रधानाचार्य और केंद्र व्यवस्थापक प्रभुदयाल जयंत ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 25 फरवरी को प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा थी। कक्ष संख्या-दो में तैनात कक्ष निरीक्षकों ने पिलखुवा के कस्तला कासमाबाद स्थित महावीर जैन इंटर कॉलेज के एक परीक्षार्थी के हस्ताक्षरों का मिलान पूर्व परीक्षा तिथियों से किया। इसमें हस्ताक्षर में अंतर पाया गया। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और बाह्य केंद्र व्...