हापुड़, अप्रैल 26 -- हापुड़। नगर के एक मोहल्ला में एक व्यक्ति ने अपने घर में पत्नी और दो लोगों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए पत्नी को तलाक देने का दवाब बनाया। पीड़ित ने पत्नी के मायके पक्ष के लोगों से बातचीत की तो उन्होंने भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी एक व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उसने बताया कि वह भूसे की दुकान में काम करता है। 23 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे उसके बच्चों ने उसे बताया कि घर पर कोई दो व्यक्ति आए हुए हैं। बच्चों की बात सुनकर वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि वहां मौजूद दो...