हापुड़ : गंगा एक्सप्रेस-वे पर कार पलटने से महिला की मौत, तीन घायल
हापुड़, मई 18 -- सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव माधापुर स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे पर अचानक नील गाय आने से कार पलट गई। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। रविवार रात मुजफ्फरनगर के रामपुरी निवासी अरविंद त्यागी अपनी मां सुनीता, बहन रजनी और मेरठ के गांव खड़खड़ी निवासी पुष्पा के साथ गंगा एक्सप्रेस-वे से कार द्वारा घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव माधापुर के जंगल में पहुंचे, तो अचानक जंगल से निकलकर नील गाय कार के सामने आ गई और टकरा गई। टक्कर होने पर गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। सूचन पर थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वाह पुलिस ने कार में सवार सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां डाक्टर ने पुष्पा को मृत घोषित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.