हापुड़, फरवरी 3 -- थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के पुराने हाईवे पर सोमवार देर रात घने कोहरे में सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे होमगार्ड को अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी चालक और वाहन की तलाश कर रही है। सोमवार देर रात करीब साढ़े दस बजे कस्बा छावनी क्षेत्र में पुराने हाईवे पर मन्नत होटल के सामने कोहरे में एक कार और दूध से भरे कैंटर की जोरदार भिड़ंत हो गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही होमगार्ड विनोद कुमार और हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों दुर्घटना स्थल की जांच और यातायात नियंत्रण कर रहे थे। इसी बीच एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन के चालक ने होमगार्ड विनोद कुमार को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर इतनी भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.