हापुड़, मई 27 -- हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा पैठ के पास कबाड़ के गोदाम में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि किसी चिंगारी से आग लगी है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है। आग लगने से लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम असौड़ा पैठ के पास एक मैरिज होम के पीछे इब्राहिम का कबाड़ का गोदाम है। गोदाम में पुराना प्लास्टिक, बोतल आदि कबाड़ एकत्र किया जाता है। मंगलवार देर रात्रि अचानक कबाड़ में आग लग गई। आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर क...