हापुड़, मई 28 -- हापुड़। ईद उल अजहा (बकरीद) पर कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की गई। 84 ईदगाह व 51 मस्जिदो पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस टीम गश्त पर रही। जनपद को तीन जोन और दस सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। वहीं खुफिया विभाग की टीम भी अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय रही। सड़क पर नमाज अदा नहीं की गई। ईदगाह पर डीएम और एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। गुरुवार की सुबह सात बजे ईद की नमाज ईदगाह पर अदा की गई। सुबह छह हजे से ही ईदगाह और मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुवंर ज्ञानंजय सिंह पुलिस प्रशासन के अफसरों के साथ ईदगाह पर मौजूद रहे। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस टीम ने गश्त किया। सुरक्षा व्यवस्था में क्यूआरटी और पीएसी क...