हापुड़, अप्रैल 3 -- हापुड़, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर एक थ्रीव्हीलर से उतरे युवक का बैग लेकर चालक फरार हो गया। इसी बीच कुछ देर बाद बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और पीड़ित के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस थ्रीव्हीलर चालक और बदमाशों की तलाश कर रही है। कोतवाली में दर्ज मुकदमे में मोहल्ला कानून गोयान निवासी विशाल गर्ग ने बताया कि वह 22 मार्च की रात करीब दस बजे गाजियाबाद के बिहारी नगर स्थित दुर्गा प्रिंटिंग प्रेस से घर लौट रहा था। वह पहले एक थ्रीव्हीलर से डासना पहुंचा और वहां से हापुड़ के लिए दूसरे थ्रीव्हीलर में बैठ गया। रात करीब 11:40 बजे वह हापुड़ में तिरुपति गार्डन के पास पहुंचा। वहां चालक ने थ्री व्हीलर रोक दिया और आगे जाने से मना कर दिया। ...