हापुड़, सितम्बर 30 -- हापुड़। कोतवाली नगर क्षेत्र में एनएच-9 पर एटीएमएस कॉलेज के पास उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित डंपर ने वहां से गुजर रहे वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। देखते ही देखते करीब आठ गाड़ियां आसपास में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ जबकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के कारण सड़क के एक ओर का यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करा दी। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एक डंपर ने एक वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाद एक गाड़ियां आपस में भिड़ती चली गई। इससे वाहनों सवारों में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हादसे के कारण हाईवे पर सड़क के एक ...