हापुड़, मई 16 -- हापुड़, संवाददाता नगर पालिका सभागार में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस में एक लेखपाल ने किसान से कुर्रेबंदी के नाम पर 13 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर दी। किसान ने जैसे ही पैसे लेखपाल को दिए तो एंटी करप्शन टीम ने उसे दबोच लिया और कोतवाली ले आई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

किसान की समस्या बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरौली निवासी किसान अभिषेक शर्मा को अपनी जमीन की कुर्रेबंदी करानी थी। इसके लिए उन्होंने एसडीएम के यहां प्रार्थना पत्र दिया। बताया गया कि एसडीएम ने लेखपाल को कुर्रेबंदी करने के आदेश भी दिए थे, लेकिन उसके बाद भी लेखपाल कुर्रेबंदी के लिए तैयार नहीं हुआ। 16 हजार रुपये की किसान से मांग की गई। किसान ने लेखपाल से बार बार कुर्रेबंदी करने का अनुरोध किया लेकिन वह टालता रहा। इससे परेशान होकर किसान ने एंटी करप्शन टीम मे...