हापुड़, अप्रैल 25 -- हापुड़ के दिगंबर जैन परंपरा के तपस्वी संत आचार्य सुदर्शन मुनि महाराज के समाधि दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को गढ़मुक्तेशवर स्थित धनवंत जैन के आवास पर विशेष जाप व गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया। प्रातःकाल से ही स्थानीय जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालु धनवंत जैन के आवास पर एकत्र हुए। मुनिश्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के बाद सामूहिक णमोकार मंत्र का 108 बार जाप किया गया। इसके बाद मुनिश्री के जीवन, त्याग और तपस्या पर प्रकाश डालते हुए विद्वानों ने प्रवचन दिए। धनवंत जैन, पवन जैन, नितिन जैन, सौरभ जैन, रूचिर जैन ने बताया कि आचार्य सुदर्शन मुनि जी ने जीवनभर अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह का संदेश दिया। उनके समाधि दिवस पर जाप, स्वाध्याय और जरूरतमंदों को आहार दान का संकल्प लिया गया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से मुनिश्री के प...