हापुड़, सितम्बर 1 -- हापुड़, संवाददाता हाफिजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात अवैध खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड सहसम्पर्क प्रमुख गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक, घायल को करीब 30 से 35 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर का पीछा किया तो चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबकर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है。

घटनास्थल का विवरण ग्राम महमूदपुर में सोमवार रात राष्ट्रीय स...