हापुड़, मार्च 28 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-9 स्थित निर्माणाधीन पुलिस लाइन के सामने अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त युवक सड़क पार कर रहा था। टककर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि एनएच-9 पर निर्माणाधीन पुलिस लाइन के सामने हाईवे क्रॉस करते समय गढ़ की तरफ़ से आने वाले किसी वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन काफी देर तक सफलता नहीं मिली तो शव को एंबुलेंस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.