हापुड़, फरवरी 27 -- हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लुखराड़ा गेट के पास स्थित अंग्रेजी शराब और बीयर की कंपोजिट दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के थाना रक्कड़ क्षेत्र के बड़सना निवासी सतीश ने बताया कि वह पशुपति स्प्रिट शाप कंपनी का इंचार्ज है। इसके साथ वह कंपनी में सेल और परचेज का काम भी देखता है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के लुखराड़ा गेट के निकट उसकी कंपनी की स्थित शराब दुकान पर सेल्समैन सोनू है। पीड़ित ने बताया कि गुरुवार सुबह सेल्समैन ने दुकान खोली। अंदर जाकर देखा तो दुकान का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और छत में बड़ा छेद था। जानकारी करने पर पता चला कि ब्रांडेड शराब की 60 बोतल, 40 हाफ और 24 बीयर की कैन और गल्ले में रखे तीन हजार रुपये, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और एलईडी ...