हापुड़, मई 13 -- हापुड़ में बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के पट्टा कालोनी से मोबाइल की जिद करने के बाद मां की डांट से क्षुब्ध एक किशोर घर से लापता हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। पट्टा कालोनी निवासी सीमा ने बताया कि उसका पुत्र कृष्णा 29 अप्रैल को मोबाइल फोन लेने की जिद कर रहा था। जिस पर उसे डांट दिया गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर कृष्णा दोपहर करीब 12 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया। परिजन को पहले लगा कि वह कुछ समय बाद वापस लौट आएगा, लेकिन शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार की चिंता बढ़ गई।परिजनों यह भी पढ़ें- मोबाइल की जिद करने पर डांटा, किशोर घर से लापता ने संभावित स्थानों, रिश्तेदारों और उसके दोस्तों के यहां तलाश शुरू की। काफी प्रयासों के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमा...