हापुड़, मार्च 31 -- गढ़मुक्तेश्वर के थाना क्षेत्र के ग्राम बदरखा में शादी समारोह में मामूली विवाद के बाद युवक पर घात लगाकर फायरिंग व जानलेवा हमला करने का आरोप पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गढ़ के गाँव बदरखा में शदाम 29 मार्च को गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। भोज के दौरान गांव के ही शकील के साथ कहासुनी हो गई, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने शांत करा दिया। कार्यक्रम से लौटते समय रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे इमामुद्दीन, शकील, सुहेल, अब्बुजर, अजनान, बाबू व दो अज्ञात ने उसे घेर लिया।आरोप है कि हमलावरों के पास तमंचा, धारदार हथियार और लाठी-डंडे थे। इसी बीच इमामुद्दीन ने तमंचे से फायर किया, और पीड़ितबाल-बाल बच गया। जान बचाने के लिए वह अपने रिश्तेदार के घर में...