गुमला, अप्रैल 1 -- घाघरा प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड के हापामुनि में आयोजित पांच दिनी मंडा मेला का समापन बुधवार को झूलन कार्यक्रम के साथ भक्ति माहौल में हुआ। मेले के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इससे पूर्व मंगलवार की रात सैकड़ों भोक्ताओं ने अपनी अटूट श्रद्धा का परिचय देते हुए फुलखुंदी अनुष्ठान में हिस्सा लिया। इस दौरान श्रद्धालु जलते हुए अंगारों पर नंगे पांव चले और भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगा। उनके साथ कई ग्रामीणों ने भी इस अनुष्ठान में भाग लिया। मान्यता है कि जब शिवलिंग पर चढ़ाया गया फूल स्वतः गिरता है,तो इसे भगवान की स्वीकृति माना जाता है। इसके बाद ही भोक्ता फुलखुंदी स्थल की परिक्रमा करते हुए अंगारों पर चलते हैं। इस परंपरा को देखने के लिए दूर-दराज से लोग बड़ी संख्या में पहुंचते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.