लखीमपुरखीरी, अगस्त 5 -- राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-30 पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के निर्देशन में टोल प्लाजा चपरतला-मैगलगंज पर आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटना व अन्य आपात स्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का परीक्षण करना था। मॉक ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक सड़क दुर्घटना का दृश्य तैयार किया गया। सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की आपातकालीन टीम, एंबुलेंस एवं पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने तथा यातायात को सुचारु रखने का अभ्यास किया। अधिकारियों ने आपदा प्रबंधन व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रम टाल संचालन कर रही एन हीट कंपनी द्वारा संपन्न किया गया। इस मौके पर टोल प्लाजा के कर्मचारी ब...