बलरामपुर, अप्रैल 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं हादसे में 12 वर्षीय बालिका घायल हो गई है। अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे हुए हैं। पुलिस छानबीन में जुटी है। वहीं मृतक का लखनऊ में पोस्टमार्टम कराया गया है। देहात कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर निवासी रामापति देवी पत्नी स्व. सहजराम ने शनिवार को बताया कि मेरा 25 वर्षीय बेटा शिवशंकर अपनी बाइक से आवश्यक कार्य से ग्राम फत्तेजोत जा रहा था। रास्ते में ग्राम मझौवा मस्जिद के पास रात करीब 8.30 बजे अज्ञात वाहन चालक ने बेटे की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में आईटीआई छात्र समेत दो लोगों की मौत हादसे में मेरा बेटा लहुलुहान हो गया। पुलिस ने मेरे बेट...