आगरा, अप्रैल 9 -- कासगंज जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली से सफर करना खतरनाक साबित हो रहा है। पिछले कुछ समय में कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान गई है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने का सबसे बड़ा हादसा वर्ष 2024 के फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में हुआ था। जिसमें 24 लोगों की मौत की घटना ने समूचे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था। तब ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिर गई थी। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए थे। यह हादसा पटियाली और भरगैन के बीच में हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...