बेगुसराय, मई 17 -- बखरी, निज संवाददाता। राज्य सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री सह बखरी विधायक संजय कुमार ने शुक्रवार की शाम क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न पंचायतों में पहुंचकर हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया।

परिजनों से मुलाकात मंत्री ने शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और किसी भी जरूरतमंद को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। मंत्री सबसे पहले अकहा गांव पहुंचे जहां नदी में डूबने से मृत मनोज सदा के पुत्र के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वे घाघरा पंचायत के सिमाना गांव पहुंचे और सड़क दुर्घटना में मृत सचिन कुमार के परिवार से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया। इसके बाद मंत्री बागवन पंचायत के सारबकोठी निवासी सुलेन...