कन्नौज, मई 2 -- गुरसहायगंज क्षेत्र के लिए शनिवार का दिन काफी अशुभ रहा। शनिवार को सड़क हादसे में एक साथ तीन लोगों की मौत ने पूरे इलाके झकझोर कर रख दिया, तो वहीं दो अन्य घटनाओं में भी एक महिला समेत 3 लोग घायल हो गए। शनिवार को थाना तालग्राम के ग्राम माझइया निवासी हरिओम की बाइक स्लिप हो गई। जिससे वह घायल हो गया। इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इसके अलावा फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज बहोरा निवासी योगेश कुमार टेराजाकेट में फ्लाई ओवर के नीचे लगी सब्जी की दुकान से सब्जी खरीद रहे थे। और फ्लावर के नीचे बैठी तेराजाकेट निवासी लज्जावती (70) पत्नी सीताराम को अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- बाइकों की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे लोगों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्...