लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ, संवाददाता। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाके में हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की जान चली गई। पुलिस ने शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। भद्दीखेड़ा निवासी दुखीलाल परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी शिवराजा देवी (65), तीन बेटे और एक बेटी है। बेटे रुपेश ने बताया कि शुक्रवार को मां शिवराजा मौसा बजरंगी के घर बिंदौआ गांव गई थी। रात को मां वापस घर लौट रही थी। तभी शिवगढ़ रिसॉर्ट के सामने पेट्रोल पंप के पास वह सड़क पार कर रही थी। तभी सामने से आए तेज रफ्तार वाहन ने मां को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। घटना को देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर हादसे की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों की मदद से महिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.